Posts

राम मंदिर के लिए मुलायम की बहू ने 11 लाख चंदा दिया, बोलीं- परिवार के फैसलों के लिए मैं जिम्मेदार नहीं

Image
  1990 में मुख्यमंत्री रहने के दौरान मुलायम सिंह ने कारसेवकों पर गोली चलवाई थी, हाल ही में अखिलेश ने राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने वालों को चंदाजीवी कहा था अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए अब सपा संरक्षक मुलायम सिंह के परिवार से भी चंदा (समर्पण निधि) गया है। मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने 11 लाख रुपए का दान दिया है। अपर्णा ने यह भी कहा कि वे बीते समय में अपने परिवार के द्वारा अंजाम दिए कामों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। 1990 में मुख्यमंत्री रहने के दौरान मुलायम सिंह ने कारसेवकों पर गोली चलवाई थी। हाल ही में अखिलेश ने राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने वालों को चंदाजीवी कहा था। इस पर अपर्णा ने कहा, ‘नेताजी के समय क्या हुआ, इस पर मैं टिप्पणी नहीं करना चाहती। बीता समय कभी भी भविष्य की बराबरी नहीं कर सकता। हम वर्तमान और भविष्य हैं। मैंने अपनी इच्छा से दान दिया है। मैं अपने परिवार द्वारा लिए फैसलों की जिम्मेदारी नहीं ले सकती। मेरा मानना है कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को रामभक्त होना चाहिए।’ हमारे पूर्वजों ने राम जन्मभूमि के लिए लड़ाई लड़ी अपर्णा ने यह दावा भी किया कि हमारे पूर्वजों ने राम जन्मभ

सोनम वांगचुक ने पहाड़ों पर तैनात रहने वाले जवानों के लिए टेंट बनाया, -20° में भी अंदर का तापमान 15° रहेगा

Image
  लद्दाख की गलवान वैली से कुछ अच्छी तस्वीरें सामने आई हैं। यहां समाजसेवी सोनम वांगचुक ने सेना के जवानों के लिए ऐसा टेंट बनाया है, जिसमें हमेशा 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। भले ही बाहर माइनस 20 डिग्री सेल्सियस वाली ठंड क्यों न हो। 12 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई पर मौजूद गलवान वैली वही जगह है, जहां पिछले साल जून में चीन और भारत के जवानों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे, जबकि चीन के 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए थे। सोनम वांगचुक पर ही बनी थी फिल्म सोनम वांगचुक वही शख्स हैं, जिन पर सुपरहिट फिल्म थ्री इडियट्स बनी थी। इस फिल्म में आमिर खान ने सोनम वांगचुक की भूमिका निभाई थी। इसमें आमिर का नाम रैंचो रहता है। सोनम वांगचुक ने बताया कि लद्दाख में 24 घंटे बिजली रहना मुश्किल है। इसलिए यहां तैनात सेना के जवान ठंड दूर करने के लिए डीजल, मिट्‌टी के तेल से लकड़ी जलाते हैं। ये उनके लिए काफी नुकसानदेह भी रहता है। इस टेंट में हीटर लगा हुआ है। ये हीटर सोलर एनर्जी से गर्म होगा। सोलर एनर्जी को स्टोर करने की क्षमता भी है। एक टेंट में 10 जवान रह सकते हैं। इसका वजन 30 किलो से भी कम